गया, मई 7 -- पश्चिम बंगाल में तैनात सीआरपीएफ महिला कांस्टेबल का मोबाइल हैक करके साइबर अपराधियों ने उनके भाई समेत परिवार के कई लोगों से ठगी कर ली। इस मामले में बेलागंज थाना क्षेत्र के ऐरकी गांव के महिला सिपाही के भाई रिशु कुमार ने रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। रिशु कुमार पटना के दानापुर कोर्ट में पदस्थापित दारोगा अरविंद सिंह के पुत्र हैं। पीड़ित ने बताया कि उनकी बहन अनीता देवी पश्चिम बंगाल में सीआरपीएफ में कार्यरत हैं और इन दिनों छुट्टी पर घर आयी हुई थी। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन को साइबर गिरोह ने हैक कर लिया। इसके बाद व्हाट्सएप समेत अन्य माध्यमों से रिश्तेदारों और परिचितों को मैसेज भेजकर रुपये की मांग की जाने लगी।रिशु यह भी पढ़ें- साइबर ठगों से सावधान! नैनीताल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी कुमार ने बताया कि उनके झांसे में आकर उन्हो...