चक्रधरपुर, फरवरी 18 -- मनोहरपुर, संवाददाता। प्रखंड के जराइकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबेडा गांव में सीआरपीएफ 134/डी बटालियन द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक कमांडेंट भानू प्रकाश ने किया। उन्होंने कहा की कार्यक्रम का मूल उदेश्य ग्रामीणों में जागरूकता लाना व सुदूर क्षेत्र के लोगों तक लाभ पहुंचाना है। साथ ही सुरक्षाबल व ग्रामीणों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाना व सरकार की नीतियों को ग्रामीणों को समझाना है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ने व लाभ लेने को प्रेरित किया। क्षेत्र के युवाओं को गलत रास्तों से हट कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने और बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने की अपील भी की। मौके पर ग्रामीणों के बीच कंबल, मच्छरदानी, साड़ी, स्कूल बैग, किताब, ड्रम आदि सामग्री का वितरण किया गया। वहीं स्वास्थ...