घाटशिला, मार्च 20 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) अपनी अप्रतिम वीरता, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से विश्व में अपना लोहा मनवा रहा है। भारत की सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा होने के नाते, सीआरपीएफ देश को आंतरिक खतरों से बचाने में अग्रणी भूमिका निभाता है। यह एक अनुशासित और सुप्रशिक्षित बल है, जो अपनी प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रसिद्ध है। यह बातें ग्रुप केंद्र जमशेदपुर में गुरुवार को सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर रमेश कुमार (डीआईजी, ग्रुप केंद्र जमशेदपुर) ने कहीं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि विश्व के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल के सदस्य होने के नाते हम गौरवान्वित महसूस करें और अपनी कर्मठता से बल को नई बुलंदियों पर पहुंचाने का निरंतर प्रयास करें। वहीं, उन्होंने जवानों व अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.