गया, मार्च 19 -- सेंट्रल जेल परिसर स्थित 47 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में गुरुवार को सीआरपीएफ दिवस मनाया गया। इस मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देश के शहीद जवानों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 47 बटालियन के कमांडेंट अवधेश कुमार ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर डिप्टी कमांडेंट उत्तम कुमार, सहित अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी व जवान मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सैनिक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें जवानों के मनोबल को बढ़ाने और उनकी समस्याओं के समाधान पर विशेष चर्चा की गई। कमांडेंट अवधेश कुमार ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल देश की आंतरिक सुरक्षा की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि बल के जवान हर परिस्थिति में साहस, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.