मथुरा, जून 2 -- फरह,थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी सीआरपीएफ के एक जवान के साथ उन्ही के गांव के एक व्यक्ति ने पहले तो अपनी मां की बीमारी के नाम पर 35 हजार रुपए उधार लिए और पैसा वापसी के बहाने अलग-अलग तरीके से झूठ बोलकर करीब चार लाख रुपये हड़प लिए। जवान ने दो दिन पूर्व एसएसपी को शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में जम्मू कश्मीर में तैनात हरेश कुमार, निवासी मुस्तफाबाद, थाना फरह द्वारा दो दिन पूर्व एसएसपी को शिकायती पत्र देकर थाना फरह में एक मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसके अनुसार उन्ही के गांव मुस्तफाबाद निवासी भूरा ने अपनी मां की बीमारी के इलाज हेतु उनसे अप्रैल 2025 में 35 हजार रुपए उधार लिए थे। कई माह तक पैसे वापस नहीं किए। जब हरेश कुमार ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसने एक के ब...