घाटशिला, अगस्त 23 -- मुसाबनी। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को सीआरपीएफ की 193 बटालियन द्वारा 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' अभियान के तहत रैली, जागरूकता मार्च एवं सामूहिक दौड़ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कमांडेंट ओम जी शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बटालियन के अधिकारियों के साथ करीब 450 जवान, स्थानीय धावक एवं विभिन्न समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कमांडेंट ओम जी शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर पांच किलोमीटर की सामूहिक दौड़ को रवाना किया। सीआरपीएफ जवानों के साथ स्थानीय युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने कदम से कदम मिलाकर दौड़ लगाई।

प्रतिभागियों का सम्मान सामूहिक दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड एवं कप देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों की श्रेणी में द्वितीय कमान अध...