महोबा, जुलाई 22 -- कुलपहाड़। सीआरपीएफ जवान ने फांसी लगाकर जान गंवा दी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। जैतपुर विकास खंड के रावतपुरा खुर्द निवासी 43 वर्षीय राकेश यादव हाल निवासी परम कालोनी नौगांव दिल्ली में तिहाड़ जेल में तैनात था। उनकी पत्नी रावतपुरा खुर्द में ग्राम प्रधान है। 12 जुलाई को सीआरपीएफ जवान छुट्टी लेकर घर आया था। बेटी की सगाई कार्यक्रम 13 जुलाई को होने के बाद 27 जुलाई को ड्यूटी में वापस जाने की तैयारी थी मगर मंगलवार की रात्रि में घर में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नौगांव पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपु़र्द किया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजन भी आत्महत्या के कारणों को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे है।

हिंदी ...