सीआरपीएफ जवान के माता-पिता न्याय के लिए भटक रहे, मेडिकल तक नहीं कराया
मेरठ, जून 9 -- मुल्हेड़ा गांव में मारपीट के शिकार हुए सीआरपीएफ जवान के माता-पिता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। आरोप है कि घटना के कई दिन बाद भी पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही पीड़ित दंपति का मेडिकल परीक्षण कराया। मंगलवार को एसएसपी के निर्देश पर दोनों थाने पहुंचे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मुल्हेड़ा निवासी रेखा देवी ने बताया कि उनका पुत्र सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर तैनात है। बीते शुक्रवार को वह अपने पति धीर सिंह के साथ खेत पर सिंचाई करने गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों और लात-घूसों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.