लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ, संवाददाता। मणिपुर में तैनात सीआरपीएफ जवान विनीत कुमार सिंह सिकरवार की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अमौसी एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर हरदोई ले जाते समय परिवार ने बुद्धेश्वर चौराहे पर शव वाहन रोक दिया और दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग करते हुए हरदोई हाईवे पर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में लंबा जाम लग गया। विनीत कुमार सिंह हरदोई जिले के कोथावां क्षेत्र स्थित पुरवाबाजीराव गांव के रहने वाले थे और सीआरपीएफ की 112वीं बटालियन में मणिपुर में तैनात थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर दी।

पत्नी का दावा- बुखार में भी कराई जा रही थी ड्...