मोतिहारी, फरवरी 28 -- तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर दुर्गा चौक गांव से दो दिन पूर्व एक सीआरपीएफ जवान की पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों में अनहोनी की आशंका को लेकर भय व्याप्त है। बच्ची की मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। लापता बच्ची अनू कुमारी (5) के बाबा यमुना साह ने थाने में आवेदन देकर पोती की बरामदगी की गुहार लगाई है। बच्ची के चाचा त्रिभुवन कुमार ने बताया कि 25 फरवरी की रात गांव के ही यादोलाल साह की बेटी की शादी थी, जिसमें दुबलिया गांव से बारात आई थी। अनू अपने परिजनों के साथ बारात देखने गई थी। देर रात में जब परिजन घर लौटे तो कुछ देर बाद पता चला कि अनू घर में नहीं है। अनू के पिता रंजीत कुमार सीआरपीएफ में ओडिशा बॉर्डर पर तैनात हैं। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि आवेदन के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.