आजमगढ़, फरवरी 27 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। सीआरपीएफ जवान का वाराणसी में इलाज के दौरान गुरुवार की रात निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रुदरी गांव निवासी रवींद्र कुमार गोंड सीआरपीएफ के जवान थे। उनकी तैनाती चंदौली जनपद में थी। परिजनों का कहना है कि तबियत खराब होने पर उन्हें वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को सीआरपीएफ जवान का शव शंकरपुर चेकपोस्ट आया। इसके बाद क्षेत्र के युवा शव को पैदल ही पांच किमी लेकर घर पहुंचे। घर पर शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के समीप स्थित शवदाह स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ के जवानों ने सैनिक सम्मान के साथ अंतिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.