सीआरपीएफ जवानों संग मनाया रक्षाबंधन
बोकारो, अगस्त 30 -- त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 26वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने असिस्टेंट कमांडेंट ओमप्रकाश को धन्यवाद ज्ञापन तथा इंस्पेक्टर राकेश कुमार राय को सीआरपीएफ के प्रतीक-चिह्न की हस्तनिर्मित कलाकृति भेंट कर सम्मान जताया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई, जिसमें "एकता में विविधता" का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से बनाई राखियां जवानों की कलाइयों पर बांधीं। इस दौरान प्रथम कमांडेंट राजीव रंजन, द्वितीय कमांडेंट यशवीर सिंह सहित विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या रजिया सुल्तान एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बीआर इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने कोबरा बटालियन के जवानो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.