वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। सांस्कृतिक संस्था 'नई सुबह' की ओर से बुधवार को पहड़िया स्थित 95वीं बटालियन सीआरपीएफ परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगाया गया। कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने इसका उद्घाटन किया। संस्थान के निदेशक और मनोचिकित्सक डॉ. अजय तिवारी ने मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के कई टिप्स दिए। कहा कि व्यस्त दिनचर्या में मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बड़ी चुनौती है। पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र कुमार तथा बालरोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल शर्मा ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। कमांडेंट ने चिकित्सकों का सम्मान किया। कार्यक्रम में अनुराग तिवारी, सुशील दुबे, शिवमोहन दीक्षित और सहायक कमांडेंट रंजन सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...