वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पहड़िया स्थित 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सृजन सामाजिक विकास न्यास की ओर से आदित्य नगर पार्क में सघन वन विकसित करने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए पार्क में आम, अमरूद, आंवला, बेल, नींबू और महुआ समेत विभिन्न फलदार पौधे लगाए गए। पर्यावरणविद् एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास तथा गंगा हरितिमा अभियान के उत्तर प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में नगर निगम से पार्क को गोद लेकर यह अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्क को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने के साथ ही शहर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। मुख्य अतिथि मंत्री हंसराज वि...