घाटशिला, सितम्बर 3 -- जादूगोड़ा । ग्रुप केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), जमशेदपुर परिसर में वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम 2026-27 के तहत तीन दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का बुधवार, 2 सितंबर को विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में किया जा रहा है।

प्रतिभागियों की संख्या प्रतियोगिता में झारखंड राज्य में तैनात सीआरपीएफ की 9 परिचालनिक बटालियन एवं 2 ग्रुप केंद्रों के कुल 79 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता 2 सितंबर से शुरू होकर 4 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में ग्रुप केंद्र जमशेदपुर के कमांडेंट पंकज सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी प्रत...