गौरीगंज, मार्च 6 -- भादर। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र त्रिशुण्डी स्थित चिकित्सालय में शुक्रवार को 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रुप केन्द्र एवं आरटीसी अमेठी के 97 जवानों एवं अधिकारियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में कमाण्डेंट मनीष कुमार मीणा, उप कमाण्डेन्ट अनिल कुमार, निरीक्षक जीडी शैलेन्द्र कुमार एवं अन्य जवान शामिल रहे। इस मौके पर सीआरपीएफ परिसर में रह रहे जवानों के 123 परिवारीजनों की स्वास्थ्य शिविर में मेडिकल जांच की गई। डीआईजी सीआरपीएफ मदन कुमार ने रक्तदान से पूर्व जवानों को रक्तदान की महत्ता के बारे में बताया और जवानों का उत्साहवर्धन भी किया। डीआईजी ने कहा आपके रक्तदान से कई लोगों को जीवनदान मिलता है। इसलिए रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता। इस मौ...