चाईबासा, जून 1 -- गुवा । बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में सीआरपीएफ कोबरा 205 बटालियन द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन हुआ।

फाइनल मुकाबला टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रशियन एफसी और एंग्री बर्ड टीम आमने-सामने थीं। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय तक कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी, जिसके बाद विजेता का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से किया गया। पेनल्टी शूटआउट में एंग्री बर्ड टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक गोल की बढ़त बनाई और खिताब पर कब्जा जमाया।

समापन समारोह समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोबरा बटालियन के अमित शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक ...