वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर बुधवार शाम पहड़िया स्थित 95वीं बटालियान के मुख्यालय पर बड़ा खाना और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने स्पेशल गार्ड की सलामी ली और सभी कार्मिकों को बधाई दी। मुख्य अतिथि 11 एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज कुमार रहे। अध्यक्षता द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार ने की। इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक सिंह, आशुतोष साहू, अभिषेक कुमार, शिव कुमार दीक्षित, रंजन कुमार सिंह, अर्चक श्रीकांत मिश्रा (काशी विश्वनाथ मंदिर), डीआरएम आशीष जैन, सुचिता सिंह, संजय सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.