मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह रविवार की देर रात मुजफ्फरपुर के झपहां स्थित ग्रुप केंद्र (जीसी) पहुंचे। सोमवार को उन्होंने वीर नारियों, वीर बलिदानियों के परिवारों और पूर्व सैनिकों से मुलाकात की और उनके कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही ग्रुप केंद्र का निरीक्षण भी किया। इसके बाद सैनिक सम्मेलन के दौरान उन्होंने फिटनेस और अनुशासन पर जोर दिया। बाद में डीजी ज्ञानेंद्र जीसी के अधिकारियों, पदाधिकारियों व जवानों के साथ आयोजित एक अनौपचारिक परिचय सत्र में शामिल हुए। इससे पूर्व सीआपीएफ के डीजी को सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र (जीसी) में क्वार्टर गार्ड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां उन्होंने एक पौधा भी लगाया, जो पर्यावरण और हरित पृथ्वी के प्रति सीआरपीएफ की प्रतिबद्...