सीआरपीएफ की महिला बटालियन ने किया पौधरोपण
अयोध्या, जून 24 -- अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था में 233 (महिला) बटालियन सीआरपीएफ की जी समवाय दिगम्बर जैन धर्मशाला अयोध्या में तैनात है। जी / 233 महिला बटालियन ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में कंम्पनी कमांण्डर संगीता प्रजापति तथा अभिराम दास वार्ड पार्षद सुल्तान अंसारी के साथ बुधवार को अयोध्या के विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस कार्य में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बटालियन द्वारा कुल 120 पौधे लगाए गए। कंपनी कमांडर ने कहा कि पर्यावरण जागरूकता अभियान को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाया जाए ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.