मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने के भीखनपुर मस्जिद चौक के पास शुक्रवार की देर शाम हाईस्पीड बाइक सवार बदमाश ने ई-रिक्शा से झपहां स्थित समूह केंद्र जा रही सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद सिंह की पत्नी नूतन कुमारी का पर्स झपट लिया। पर्स में 40 हजार रुपए और अन्य समान थे।छिनतई की घटना के दौरान संतुलन बिगड़ने से ई-रिक्शा सड़क पर पलट गई। इसमें बैठी नूतन घायल हो गईं। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और भाग रहे बदमाश को खदेड़ कर पकड़ लिया। आक्रोशित लोग उसकी जमकर पिटाई करने लगे। बदमाश की पहचान अहियापुर थाना के बड़ा जगन्नाथ के राहुल कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ की पत्नी से पर्स झपटकर भाग रहा बदमाश धराया पुलिस ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। लूटपाट के मामले में वह पहले भी जेल जा ...