चाईबासा, मार्च 10 -- चाईबासा । केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल वाहिनी मुख्यालय 174 बटालियन में 87वें केरिपुबल दिवस समारोह के मौके पर स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन द्वितीय कमान अधिकारी 174 बटालियन जितेन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य की महत्ता को बताते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में 150 से अधिक लोगों की जांच कर दवा वितरित की गई। स्वास्थय जांच के उपरांत 174 वाहिनी, केरिपु बल के कार्मिकों द्वारा रक्तदान किया गया। सदर अस्पताल चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम व वाहिनी अस्पताल की टीम ने स्वास्थ्य मानकों और तकनीकी जांच के बाद रक्त संग्रह की प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से पूरी की। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर डॉ शिवचरण हांसदा, चिकित्सा अधीक्षक, सदर अस्पताल चाईबासा, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.