मेरठ, मई 1 -- ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने सीआरपीएफ इंस्पेक्टर को निशाना बनाया और उनके खाते से 1.52 लाख रुपये उड़ा दिए। खुद को बैंक प्रतिनिधि बताने वाली महिला ने क्रेडिट कार्ड का वार्षिक शुल्क कम कराने का झांसा दिया और कुछ ही मिनटों में छह ट्रांजेक्शन के जरिए रकम साफ कर दी। पीड़ित की शिकायत पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शाहजहांपुर निवासी और वेदव्यासपुरी सीआरपीएफ में तैनात इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह के मुताबिक 28 अप्रैल की दोपहर उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर महिला ने बताया कि उनके भारतीय स्टेट बैंक के दो क्रेडिट कार्ड पर अलग-अलग वार्षिक शुल्क लिया जा रहा है, जबकि नियम के अनुसार एक ही शुल्क लागू होना चाहिए। यह भी पढ़ें- मोबाइल रिजार्च ने नाम पर झांसा देकर 1.99 लाख उड़ाए आरोप है कि महिला ने बातचीत के दौरान खुद को 'ब...