मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सीआरपीएफ ग्रुप सेक्टर में गुरुवार को सीआरपीएफ अंतर एडम वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का आगाज हुआ। इसका उद्घाटन सेक्टर डीआईजी राकेश कुमार ने किया। इसमें देशभर से सीआरपीएफ के विभिन्न सेक्टर की 19 टीमों ने हिस्सा लिया। मैच शुरू होने से पहले सभी टीमों ने डीआईजी के समक्ष सीआरपीएफ परेड ग्राउंड में मार्च पास्ट किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।पहले दिन अंतिम चार में साउथ सेक्टर हैदराबाद, रैपिड एक्शन फोर्स दिल्ली, त्रिपुरा सेक्टर व नॉर्थ वेस्ट सेक्टर चंडीगढ़ की टीम पहुंची। बिहार सेक्टर की टीम क्वार्टर फाइनल मैच में ही पिछड़ कर प्रतियोगिता से बाहर हो गयी। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ अंतर एडम वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल आज इससे पहले सेक्टर डीआईजी राकेश कुमार ने प्रतियोगिता का महत्व बताय...