आजमगढ़, जून 21 -- मेंहनगर। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजन्म सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पत्र देकर अवगत कराया कि तहसील की बाउंड्री अत्यधिक जर्जर हो गई है। किसी भी समय धराशाई हो सकती है। मरम्मत आवश्यक है। इस दौरान सीआरओ ने कहा कि पत्र के माध्यम उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। इस मौके पर राजस्व की 21, पुलिस की 15, विकास की 01, विद्युत की 4 शिकायतें आईं। मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में राजस्व की आई सबसे ज्यादा शिकायतें, चार का निस्तारण इस अवसर पर तहसीलदार विवेकानंद दुबे, नायब तहसीलदार आनंद कुमार, बीडीओ रवि ...