गंगापार, फरवरी 7 -- जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मंशा से फूलपुर तहसील में माह के प्रथम शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी- पनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी संजय पांडेय ने की। इस मौके पर एसडीएम फूलपुर जूही प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। फूलपुर में समाधान दिवस के दौरान कुल 248 शिकायत पत्र प्राप्त हुए। इनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि फरियादियों को बार- बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों के स्वरूप पर नज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.