लखनऊ, दिसम्बर 11 -- शहर के अस्पतालों और नगर निगम में गुरुवार को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन सके। परिवारीजन सुबह से देर शाम तक प्रमाण पत्र पाने के लिए बेहाल रहे। जन्म-मृत्यु पंजीकरण का सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल के सर्वर में खराबी से यह समस्या पैदा हुई। पूरे दिन विभागों के कर्मचारी ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए जद्दोजहद करते रहे। देर शाम सर्वर सही होने पर पोर्टल चल सका। इस दिक्कत से 500 से अधिक जन्म व मृत्यु प्रमाण का पंजीकरण नहीं हो सका। शहर के जच्चा बच्चा केंद्रों, महिला अस्पतालों और पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया, बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, बीआरडी महानगर, राम सागर मिश्र समेत अन्य अस्पतालों से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होते हैं। साथ ही नगर निगम के विभिन्न जोन से भी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होते हैं। हर जगह मिलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.