धनबाद, जनवरी 5 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। ग्रामीण रैयतों व विस्थापितों की जमीन पर कोयला खनन करने वाला बीसीसीएल प्रबंधन सीएसआर के पैसे को राजनेताओं को चंदा देने में खर्च कर रहा है। वहीं रैयत ग्रामीण खनन व ट्रांसपोर्टिंग कार्य से होने वाले प्रदूषण से बीमार हो रहे हैं। उक्त बातें डुमरी विधायक जयराम महतो रविवार को मधुबन वाशरी लोडिंग प्वाइंट में पार्टी के बैनर तले आयोजित धरना को संबोधित करते हुए कही। विधायक ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि जिनकी जमीन पर कोयला खनन हो रहा है, उन्हें अपने अधिकार के लिए धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। धनबाद से प्रतिदिन करोड़ों रुपए की कोयला चोरी हो रही है, परंतु बीसीसीएल प्रबंधन के साथ प्रशासन मौन है। विधायक ने धनबाद सांसद के साथ स्थानीय सांसद व विधायक पर भी हमला बोला। कहा कि प्रबंधन समय रहते यहां के रैयतों व विस्थापित ग्र...