बगहा, जून 25 -- बगहा,हमारे संवाददाता। मानसून से पहले पीपी तटबंध की सुरक्षा को लेकर जल संसाधन विभाग ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार ने पीपी तटबंध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटबंध की स्थिति, कटावरोधी कार्यों और संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया।

निजात के लिए निर्देश इस दौरान भितहा प्रखंड के चंदरपुर के समीप 1.2 से 0 सीआरएल (चंदरपुर रिटायर्ड लाइन) पर धंसे ठोकर (नोज) को गंभीरता से लेते हुए इसे तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। गुरुवार को मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद कार्यपालक अभियंता समेत विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तटबंध पर जहां भी किसी तरह की कमी या खतरे की संभावना दिख रही है, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्य कराया जाए। उन्हो...