हल्द्वानी, जनवरी 12 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय पुलिस रिजर्व बल काठगोदाम की ओर से अंतर सेक्टर क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज सोमवार से हो गया है। पहले दिन दो मैदानों में चार मुकाबले खेले गए। जिसमें विजेता टीमों ने अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि कमांडेंट लीलाधर और विभाग के ही एम वेंकटाराव ने क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अनमोल हिस्सा है। जिसकी कोई उम्र नहीं होती। इसके लिए फिटनेस जरूरी है। टूर्नामेंट 12 से 16 जनवरी तक गौलापार के ही दो मैदानों में आयोजित होगा। टूर्नामेंट में सीआरपीएफ की 18 सेक्टरों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन एनडब्ल्यूएस, डब्ल्यूएस, एसएस और केकेएस ने अपने मुकाबले जीते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.