गढ़वा, मार्च 19 -- गढ़वा। मंगलवार देर शाम गढ़वा अंचल के पूर्व राजस्व कर्मचारी सह वर्तमान में लेस्लीगंज अंचल निरीक्षक नरेंद्र कुमार के साथ सोनपुरवा स्थित आवास पर अंकित उपाध्याय व अन्य दो व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमला कर घायल करने की घटना की अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ की जिला ईकाई कड़ी निंदा करता है। घटना की जितनी निंदा की जाय वह कम होगी। संघ के अध्यक्ष रघुराई राम ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना ने यह साबित कर दिया है कि अब लोग अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। पहले अपराधियों और असामाजिक तत्वों से बचने के लिए लोग अपने घर में सुरक्षित महसूस करते थे। लेकिन अब घर भी सुरक्षित नहीं है। पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द की है। वहीं बाकी दो आरोपी फरार हैं । उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.