संभल, जनवरी 4 -- चन्दौसी इंटर कॉलेज चन्दौसी के मैदान पर खेले जा रहे सीआईसी कप क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रविवार को एफआर इंटर कॉलेज व सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें एफआर इंटर कॉलेज ने नरौली की टीम को हराकर कप पर कब्जा कर लिया। मैच का शुभारम्भ शहर के उद्योगपति व समाज सेवी परमेश्वरी लाल सैनी, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार द्वारा क्रिकेट खेलकर किया गया।फाइनल मैच में एफआर इंटर कॉलेज ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए।एफआर की ओर से रेहान ने 71 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि सादान ने 22, अली ने 16 व उरूज़ ने 13 रनों का योगदान दिया। नरौली के गेंदबाजों में अयान ने 4, सोहेल ने 2 तथा हसीन व अंश राघव ने 1-1 विकेट लिया।152 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उतरी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.