नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। सेंटर फॉर इंडियन क्लासिकल डांसेस (सीआईसीडी) ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष का शुभारंभ करते हुए सोनल मानसिंह पुरस्कार की घोषणा की है। यह संस्थान बीते 50 वर्षों से शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कार्यक्रम में स्वर्ण जयंती लोगो का अनावरण और संस्थान की यात्रा पर आधारित ऑडियो-विजुअल की प्रस्तुति दी गई। सोनल मानसिंह पुरस्कार हर साल दो उत्कृष्ट नृतकों को दिया जाएगा। युवा कलाकारों के लिए विशेष मेंटरशिप कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता और विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.