साहिबगंज, सितम्बर 15 -- साहिबगंज। मालदा सीआईबी व साहिबगंज आरपीएफ टीम के संयुक्त छापामारी में बीते रविवार की देर शाम रामपुरहाट-गया पैसेंजर में 18.9 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ के अनुसार गुप्त सूचना पर मालदा सीआईबी व साहिबगंज आरपीएफ ने छापामारी की। करणपुरातो रेलवे स्टेशन पर रामपुरहाट-गया पैसेंजर में चार युवक बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में पाया गया। संदेह पर पूछताछ की गई। हालांकि कुछ भी बताने में असमर्थ जताया। बैग की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पाया गया है। वहीं शराब की कीमत 14,700 रुपए बताया गया। इधर, आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...