सीआईबी ने टाटा-बक्सर ट्रेन से 11 बोतल विदेशी शराब बरामद की
देवघर, अगस्त 30 -- मधुपुर । ऑपरेशन सतकर्ता अभियान के तहत जसीडीह सीआईबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुपुर स्टेशन पर टाटा-बक्सर एक्स्प्रेस ट्रेन से 11 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। जसीडीह सीआईबी की टीम ट्रेन में प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन के खिलाफ जांच अभियान चला रही थी। उसी बीच गुप्त सूचना मिली कि उक्त ट्रेन में शराब तस्करी की जा रही है। जांच के क्रम में कोच नंबर- एम 2 के प्रवेश द्वार के पास एक लावारिस ब्लू रंग का श्रीलेदर का बैग बरामद हुआ। पूछताछ करने पर बैग पर किसी यात्री ने अपना दावा नहीं किया। जांच में बैग से 11 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिसे मधुपुर में उतार लिया गया। यह भी पढ़ें- ट्रेन से शराब लेकर जमालपुर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार जब्त शराब में ब्लेंडर प्राइस अल्ट्रा प्रीमियम की 4 बोतल, ब्लेंडर प्राइस की 6 तथा रॉयल स्टै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.