रांची, अप्रैल 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य के प्रमुख मनोचिकित्सा संस्थान सीआईपी में आने वाले दिनों में जटिल न्यूरो सर्जरी की होगी। मानसिक रोग व न्यूरोलॉजी के बाद न्यूरो सर्जरी की सुविधा मिलने से मरीजों का इलाज आसान हो जाएगा। संस्थान के निदेशक डॉ वीके चौधरी ने सोमवार को बताया कि 20 से 30 बेड के साथ न्यूरो सर्जरी सेवा शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सीआईपी में मरीजों के लिए कई अन्य तरह की विशेष सुविधाएं शुरू की जाएंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि सीआईपी में इस सुविधा के शुरू होने से राज्य के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। क्योंकि जिन संस्थानों में न्यूरो सर्जरी होती है, वहां चिकित्सक कम हैं और मरीजों की संख्या अधिक है। इसके अलावा निजी केंद्रों में मनमाना पैसा लिया जाता है।निजी अस्पतालों में जाने की मजबूरी होगी कमसीआईपी में न्यूरो सर्जरी की सुवि...