रांची, जनवरी 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्रीय मनोचिकित्सक संस्थान (सीआईपी), कांके के सुरक्षाकर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। रांची स्थित झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में सौंपे गए उक्त ज्ञापन सीआईपी में 156 सुरक्षाकर्मियों को हटाकर होमगार्ड को रखे जाने के विरोध में था। झामुमो नेता ने उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य सोनू मुंडा, कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की एवं अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...