सीआईडी सहकारी समिति ने जमीन मुद्दे पर किया मंथन
रांची, मार्च 29 -- रांची। लाइन टैंक रोड के पास पुलिस गेस्ट हाउस में रविवार को सीआईडी सहकारी समिति लिमिटेड की आमसभा हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदीप कुमार सिन्हा ने की। इसमें आनंदी मौज में 31 एकड़ जमीन के विवाद को सुलझाने पर मंथन किया गया। बैठक में सदस्यों ने इस मामले में मंतव्य दिया। इस अवसर पर कुल 77 सदस्यों ने पैसे वापस लेने पर अपनी सहमति दी। वहीं, कुल 37 सदस्य ऐसे हैं, जो जमीन लेना चाहते हैं। हालांकि निर्णय सदस्यों के बहुमत के आधार पर ही लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.