पूर्णिया, मार्च 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस लाइन अवस्थित सीआईडी के श्वान दस्ता का एसपी स्वीटी सहरावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे श्वान के स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी। साथ ही श्वान को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर मौजूद पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। इसके अलावा इसके ठहराव स्थल पर समुचित व्यवस्था का वहां मौजूद निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...