दरभंगा, अगस्त 22 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर में मोनू कुमार आत्महत्या मामले को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसे पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को सीआईडी के डीआईजी जयंत कांत दरभंगा पहुंचे थे। कुछ देर बैठक करने के बाद सीआईडी के डीआईजी, मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी सहित कई पुलिस पदाधिकारियों ने खराजपुर गांव जाकर मोनू कुमार के परिजनों से जानकारी ली। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों से भी उन्होंने जानकारी प्राप्त की। लगभग एक घंटे तक रहने के बाद खराजपुर से वापस सर्किट हाउस आ गए। बताया जाता है कि उन्होंने कई बिंदुओं पर जानकारी ली है। साथ ही जानकारी इकट्ठा करने का भी निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया है।मामले को लेकर बिहार सरकार के मंत्री सह बहादुरपुर के विधायक ...