रांची, अप्रैल 17 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी में चल रही तीन दिनी रजत जयंती समारोह जेनेसिस के दूसरे दिन शुक्रवार को विद्यार्थियों ने वॉल पेंटिंग, फ्लोर पेंटिंग, बैंड कंपीटिशन, सोलो एंड ग्रुप डांस कंपीटिशन के अलावे नुक्कड़ नाटक आवाज का मंचन किया। साथ ही रामायण की कथा पर आधारित नाटक के मंचन को लोगों ने खूब सराहा। देर शाम मशहूर डीजे ग्रुप कोयल के कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे। वहीं शनिवार की शाम पॉप बैंड विश के कलाकार अपनी प्रस्तुति से धमाल मचाएंगे। इससे पूर्व राय यूनिवर्सिटी व सीआईटी के विद्यार्थियों के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच भी खेला गया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर लगे लजीज व्यंजनों का सभी प्रतिभागियों ने लुत्फ उठाया। यह भी पढ़ें- भाषण और कहानी प्रतियोगिता से बढ़ी जागरूकता कैंब्रिज ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सचिव अभिषेक सिंह न...