रांची, फरवरी 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। श्रम नियोजन एवं कौशल प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को सीआईटी परिसर में करियर काउंसलिंग सह निबंधन कैंप लगाया गया। इस कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में नियोजन (रोजगार) तथा झारखंड सरकार द्वारा किए जा रहे निबंधन की जानकारी दी गई। इस दौरान कई विद्यार्थियों ने अपना निबंधन फॉर्म भरा। केएल यूनिवर्सिटी के काउंसलर विनीत कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसे एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, झार-नियोजन, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार मेला और भर्ती कैंप के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जानकारी दी कि सभी निबंधित विद्यार्थियों को 14 मार्च को होनेवाले रोजगार मेले की सूचना समय पर भेज दी जाएगी। इस दौरान कैंब्रिज ट्रस्ट की संयुक्त स...