रांची, जुलाई 4 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सीआईटी टाटीसिलवे के 27 विद्यार्थियों का चयन देश की जानी-मानी बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी 'एक्सेंचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' में हुआ है। चयनित विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के 2026-27 सत्र के हैं। सीएसई विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों का जॉब लोकेशन हैदराबाद होगा और उनका सालाना पैकेज 3.5 लाख से पांच लाख रुपये तक रहेगा। इस अवसर पर एक्सेंचर की ओर से एचआर प्रमुख गत्ती संथी कुमारी व वासानवी शिवा उपस्थित थीं। कैंब्रिज ट्रस्ट की चेयरपर्सन श्रीमती जानकी देवी, सचिव अभिषेक सिंह और प्रशासनिक निदेशक नवनीत सिंह ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। वहीं संस्थान की ओर से प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन, उप-प्राचार्या प्रो. रसिका नवनीत सिंह, डॉ. नवीन सिन्हा, ट्रेनिंग एंड प्लेसम...