रांची, अप्रैल 13 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी टाटीसिलवे इस वर्ष अपनी स्थापना का रजत जयंती समारोह मना रहा है। इसी संदर्भ में संस्थान में 16 अप्रैल से तीन दिवसीय फेस्ट जेनेसिस 2026 का आयोजन किया गया है। प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन व उप प्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस रिलीज जारी के उक्त जानकारी दी। उप प्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय फेस्ट के दौरान सिंगिंग, डांस, टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल इवेंट्स, स्पोर्ट्स आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा। पहले दिन स्टैंडअप कॉमेडी, दूसरे दिन मशहूर डीजे कोयल के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं तीसरे और अंतिम दिन जाने माने पॉप बैंड विश के कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो उपस्थित हों...