प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान महिला (कटरा) में क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम (सीआईटीएस) के लिए 18 अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित है। तीन चरणों की चयन प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन, प्रवेश परीक्षा और काउंसिलिंग के बाद सीट आवंटित होगी। प्रवेश परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी। संस्थान के प्राचार्य अजय पाल सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द छात्राएं प्रवेश के लिए आवेदन करें अंतिम तारीख का इंतजार न करें। अंतिम समय में सर्वर की समस्या के कारण अधिक संख्या में छात्राएं प्रवेश से वंचित रह जाती हैं। छात्राओं से अपील की है कि आवेदन के समय फार्म में सही जानकारी भरें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...