सहारनपुर, मई 10 -- सहारनपुर। जीपीओ रोड स्थित एक होटल के सभागार में सीआईएस संस्था के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए सत्र 2026-27 के दौरान कराए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए विस्तृत चर्चा की गई। संस्था की कार्यप्रणाली को अधिक सक्रिय और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विषयों से जुड़ी सब्जेक्ट कमेटियों का गठन किया गया तथा उनके कन्वीनरों के नाम भी घोषित किए गए। संस्था अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि पूरे वर्ष के आयोजनों को लेकर एक वार्षिक कैलेंडर तैयार किया गया है, जिसके अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में महासचिव अमित चौधरी, कोषाध्यक्ष नीरज मिड्ढा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सक्षम बत्रा, चीफ कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष रविंद्र कालड़ा और सचिव अमित कुमार टक्कर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- र...