सीआईएससीई जोनल हैंडबॉल ट्रायल का शुभारंभ
जमशेदपुर, जुलाई 20 -- जमशेदपुर। आरएमएस हाई स्कूल, बालीचेला द्वारा आयोजित सीआईएससीई जोनल हैंडबॉल चयन ट्रायल 2026 का उद्घाटन जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। मुख्य अतिथि प्रीति सिन्हा (प्राचार्या एवं जोनल कोऑर्डिनेटर, सीआईएससीई) और विशिष्ट अतिथि हसन इमाम (वरिष्ठ प्रबंधक, जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में 20 स्कूलों के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण व खेल भावना को प्राथमिकता देने की सलाह दी। आरएमएस के अध्यक्ष संजय केडिया, ट्रस्टी आरके झुनझुनवाला, वंदना जैन व प्राचार्या परिणीता शुक्ला भी उपस्थित रहीं। समापन पर ट्रायल की औपचारिक घोषणा के बाद सभी टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.