जमशेदपुर, मई 6 -- जमशेदपुर। 7वां सीआईएससीई जोनल शतरंज टूर्नामेंट 24 व 25 जून को जेएच तारापोर स्कूल, धातकीडीह में आयोजित होगा। टूर्नामेंट को लेकर आज स्कूल परिसर में 30 स्कूलों के खेल शिक्षकों के साथ बैठक हुई। इसमें लड़कों व लड़कियों के अंडर-14, 17 व 19 वर्ग में 350 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। मौके पर उप-प्रधानाचार्य रुखसाना एच. गार्डिन, आयोजन सचिव वी. अरुण कुमार, अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर चंदन कुमार प्रसाद व जयंत कुमार भुइयां उपस्थित थे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...