सीआईएससीई जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ
भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता होली फैमिली स्कूल में शनिवार को सीआईएससीई जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में कक्षा दसवीं की छात्रा स्वाति सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद शिक्षा परिषद् सदस्य नीता जोसेफ समेत अन्य मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया। अपने संबोधन में नीता जोसेफ ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये व्यक्तित्व निर्माण, आत्मसंयम, नेतृत्व क्षमता तथा जीवन मूल्यों के विकास का प्रभावी माध्यम हैं। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक, छात्र व अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सीआईएससीई जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ यह भी पढ़ें- कबड्डी में 400 से अधिक खिलाड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.