सीआईएससीई के मंडल स्तरीय खेलकूद शुरू
वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी। सेंट जांस स्कूल बरेका में शुक्रवार को सीआईएससीई की मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच दिनेश जायसवाल ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के सभी सीआईएससीई बोर्ड के स्कूलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में 100, 200, 400 और 800 मीटर रेस, जेवलिन थ्रो, रिले रेस, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो आदि स्पर्धाएं आयोजित होंगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। यह भी पढ़ें- सीआईएससीई जोनल थ्रोबॉल टूर्नामेंट का हुआ सफल आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.